देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के निजमूला मोटर मार्ग गाडी गांव के पास एक मई को एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 11 लोग सवार थे। जिसमें से दो की मौत हो गई थी। तथा नौ लोग घायल हो गये थे। इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश जिला मजिस्ट्रेट चमोली ने उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली को सौंपी है।

जांच अधिकारी उपजिला मजिस्ट्रेट चमोली ने कहा है कि इस दुर्घटना के विषय में जो कोई व्यक्ति कोई भी साक्ष्य अथवा जानकारी रखता हो या सूचना देना चाहे तो वह व्यक्ति सात दिनों के भीतर लिखित अथवा मौखिक रूप से उनके कार्यालय/न्यायालय में दे सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!