गोपेश्वर (बद्री विशाल)। भारत निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने सीमान्तवासियों से विधानसभा चुनाव में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का फीड बैक लिया।
चुनाव आयुक्त ने हिंदुस्तान का अंतिम सीमांत गांव माणा में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनीं। तथा विधानसभा सामान्य निर्वाचन में जिला प्रशासन की ओर से बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदेय स्थल तक लाने और ले जाने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर ग्रामीणों की ओर से बताया गया कि इस बार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदेय स्थल तक जाने में कोई परेशानी नही हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में हर गांव जहां दिव्यांग मतदाता था वहां विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के वालियंटर पूरे संसाधन के साथ तैनात किए गए थे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की इस पहल का धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व निर्वाचन आयुक्त ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किये तथा देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंर्तगत किये जा रहें निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया तथा कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, एसपी श्वेता चैबे, उप जिलाधिकारी कुमुकम जोशी, ग्राम प्रधान माणा गांव पितांबर मोल्फा समेत ग्रामीण मौजूद थे।

