खबर को सुनें

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी जनपद के पैठाणी क्षेत्र के अंर्तगत सोमवार को बारात से वापस लौट रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे उसमें सिवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल है। घायलों का प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में करने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर कर दिया गया है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक बरात क्षेत्र के सिलोली गांव से डोबरी गांव गई थी। सायं को कुछ बराती मैक्स वाहन में वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान वाहन स्योली मल्ली मोड के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार अंकित कुमार पुत्र प्रकाश निवासी स्योली तल्ली, हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी सिलोली, मेहरबान सिंह निवासी सिलोली के अलावा वाहन में सवार तीन अन्य ने दम जोड़ दिया। मृतकों में एक ने स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में दम तोड़ा। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सूचना पर पैठाणी थाने से पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को खाई से निकाला। मुख्यालय पौड़ी से भी जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे और एसएसपी यशवंत सिंह चैहान घायलों का हाल जानने स्वास्थ्य केद्र पाबौ पहुंचे।

घायलों को जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा जा रहा है। पुलिस अन्य मृतकों व घायलों की जानकारी जुटाने में जुटी थी। पैठाणी थाने के थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि अन्य मृतकों व घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है। बारात में अलग-अलग स्थानों के व्यक्तियों के शामिल होने से जानकारी जुटाने में समय लग रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!