खबर को सुनें

प्रधानाचार्य के खिलाफ पूर्व में भी थी पांच शिकायतें

पौड़ी गढ़वाल। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पौड़ी ने राजकीय कन्या उच्चतर माध्यम विद्यालय थलीसैण के निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद पाये जाने पर प्रधानाचार्य का निलबंन कर दिया है।

शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पौड़ी ने राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय थलीसैंण में स्थलीय निरीक्षण के दौरान विद्यालय का संचालन बंद पाया और प्रधानाचार्य यशपाल सिंह रावत के खिलाफ एक के बाद एक पांच आरोप के आधार पर उनका निलंबन कर दिया गया हैं।जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा आनंद भारद्वाज ने प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए शिक्षा अधिकारी थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल से सम्बंध कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *