खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नरेंद्र नगर राजदरबार में बदरीनाथ धाम में जलने वाली अखंड ज्योति के लिए तिलों का तेल पिरोया गया। इस यात्रा वर्ष 8 मई को खुल रहे है। शुक्रवार को ही गाडू घड़ प्रथम पड़ाव ऋषिकेश पहुंचा, तथा शनिवार 23 अप्रैल मंदिर समिति के चेला चेतराम धर्मशाला में दोपहर तक गाडू घड़ा के दर्शन होंगे। दोपहर बाद तेल कलश श्रीनगर गढ़वाल करेगा।

महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह की उपस्थिति में सुहागिन महिलाओं ने राज महल नरेंद्र नगर में तेल पिरोकर पवित्र घड़े में रखा गया। जिसे मंदिर समिति के रेलवे रोड स्थित चेलाचेतराम धर्मशाला ऋषिकेश रखा गया। इस अवसर पर डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधिगण अरूण डिमरी, राकेश डिमरी, संजय डिमरी, जौनी डिमरी सहित बड़ी संख्या में आज प्रातः राज महल पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना पश्चात ओखली में तेल पिरोने की रश्म शुरू हो गयी।

इस अवसर पर डिम्मर उम्मटा मूल पंचायत के सरपंच एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य आशुतोष डिमरी, मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, डिमरी केंद्रीय पंचायत कार्यकारी अध्यक्ष विनोद डिमरी, रमेश डिमरी, गौरव डिमरी, धर्मानंद डिमरी, ऋषि प्रसाद डिमरी, दीपक डिमरी, मात्रिका रामनारायण, सुरेश डिमरी, राजेंद्र डिमरी, विपुल डिमरी, सुभाष डिमरी, दिनेश डिमरी, शिव प्रकाश डिमरी आदि मौजूद हैं।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं उपाध्यक्ष किशोर पंवार तेल कलश गाडू घड़ा के दर्शन को पहुंच रहे है ।तथा मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी. डी. सिंह ने गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा हेतु ऋषिकेश एवं श्रीनगर में आवास व्यवस्था एवं तैयारियों के निर्देश दिये है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *