खबर को सुनें

एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू आपरेशन

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद के रजाखेत घनसाली क्षेत्र शुक्रवार की तड़के एक वाहन के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को निकाल पर पुलिस को सौंपा।

शुक्रवार की तडके एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष की ओर से सूचना मिली की रजाखेत घनसाली क्षेत्र में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से उपनिरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में टीम रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि वाहन में एक युवक सवार था। जो कि रजाखेत के समीप वाहन अनियंत्रित होने पर चार सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे युवक की मौके पर मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ ने त्वरित रेस्क्यू करते हुए गहरी खाई में उतरकर युवक तक पहुंच बनाई, और मृतक युवक विनोद सिंह पुत्र कालिका सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी प्रताप नगर टिहरी गढ़वाल के शव को बरामद कर रोप के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *