खबर को सुनें

बारात से वापस लौट रहा था वाहन, सात लोग सवार थे

टिहरी गढ़वाल। मंगलवार की रात्रि को बारात से वापस लौट रहा एक बोलेरो वाहन बंगारी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी बारात से वापस लौट रही थी बंगारी गॉंव के ऊपर सड़क से करीब 15-20 मीटर नीचे गिरी गई दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल लाया गया। जानकारी के अनुसार बारात ग्राम खोंनबागी पौडीखाल से वापस आयी थी जिसमे यह वाहन भी सम्मिलित था। वाहन में चालक सहित कुल सात व्यक्ति बैठे थे।

गाड़ी खड़ी करने के बाद अन्य सभी सवारी गाड़ी से नीचे उतर चुके थे किंतु एक बुजुर्ग सबसे पीछे वाली सीट पर बैठा था। जैसे ही चालक इस सवारी को उतारने के लिए पीछे वाला दरवाजा खोलने लगा, तभी गाड़ी ढलान होने के कारण आगे चली गयी और सड़क से नीचे जा गिरी। जिसमे उक्त व्यक्ति घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान म्रत्यु हो गयी हैं। मृतक की पहचान सोबन सिंह असवाल (60) पुत्र जीत सिंह असवाल निवासी ग्राम देवली थाना हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!