खबर को सुनें

देहरादून। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर चार धाम यात्रा  को लेकर चर्चा की। इस दौरान  अजेंद्र अजय ने विधानसभा अध्यक्ष को देवस्थलों के आशीष के रूप में चुनरी एवं प्रसाद भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने आगामी 6 मई से प्रारंभ होने वाली केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा की तैयारियों के संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष से वार्ता की। मंदिर समिति अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है| पिछले 2 साल से कोरोना की वजह से उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल नहीं पाई थी। इस लिहाज से राज्य सरकार से लेकर प्रशासनिक अमला चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटा हुआ है। ताकि चार धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!