आंगनवाडी कार्यकत्रियों का भी किया गया सम्मानित
गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा महिला मोर्चा चमोली की ओर से मंगलवार को सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी के नेतृत्व में जिले के सभी आंगनवाडी केंद्रों पर बच्चों को पोषक किटों का वितरण किया गया साथ ही आंगनवाडी कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया गया।
गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आंगनवाड़ी पर और अधिक ध्यान देते हुए कई योजनाएं लागू की गई हैं, जिनमें समस्त गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव से पूर्व देखभाल की व्यवस्था एवं टीकाकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि आंगनवाडी केंद्रों के माध्यम से सभी धात्री महिलाओं के साथ ही बच्चों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम की जिला संयोजिका मनोरमा नैनवाल ने कहा कि आंगनवाडी केंद्रों के माध्यम से छह वर्ष से छोटे बच्चों को पोषित करना और गर्भवती और शिशुओं की देखभाल करने वाली स्त्रियों के पोषण का ध्यान रखना, कुपोषण अथवा बीमारी के गंभीर मामलों को अस्पतालों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों को भेजना, साथ ही तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों को अनौपचारिक विद्यालय पूर्व शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। जो एक सराहनीय कार्य है। जिसके लिए यहां पर कार्यरत आंगनवाडी कार्यकत्रियां बधाई की पात्र है। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट ने कहा सभी कार्य आंगनवाड़ी कार्यकत्री निष्ठा से करती है। प्रधानमंत्री की ओर से जो योजनाऐं चलायी जा रही है उसका लाभ सभी को मिल रहा है। इस अवसर पर आंगनवाडी कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में नगर मण्डल अध्यक्ष विनोद कनवासी, सोसल मीडिया जिला प्रभारी शान्ति राणा, मीडिया प्रभारी कलावती पाठक, जिला महामंत्री आशा डिमरी, जिला महामंत्री रीना गड़िया, ममता राणा, सरोज, विजिया बरमोला, लता कोहली, देवेश्वरी गौड आदि मौजूद थे।

