खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे के निर्देशानुसार वारण्टियों की धर-पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जोशीमठ पुलिस न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ से संबंधित वाद संख्या 188/2018 अन्तर्गत धारा 51/52 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में अभियुक्त जीवन बहादुर पुत्र तिलक बहादुर, निवासी-ग्राम व कस्बा सुईल, आंचल-सैती, थाना चैनपुर, जिला-बजांग, नेपाल उम्र 32 वर्ष को कस्बा जोशीमठ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधा रावत और सिपाही हनुमंत शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *