खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को फायर सर्विस गोपेश्वर की ओर से सरकारी और निजी बैकों को अग्निशमन संबंधी प्रशिक्षण, फायर उपकरणों को चलाने की जानकारी दी गई।
अग्निशमन सेवा सप्ताह के पांचवे दिन फायर सर्विस गोपेश्वर के कर्मियों की ओर से थाना गोपेश्वर क्षेत्र अन्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, जिला सहकारी बैंक, एलआईसी कार्यालय और शगुन बैंक्विट हॉल के समस्त स्टाफ को फायर उपकरणों के संचालन के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अग्नि सुरक्षा विषय पर जानकारी और उपकरणों के संचालन का अभ्यास कराने के साथ आग से बचाव एवं सावधानियों के बारे में जानकारी साझा की गयी। इसके अलावा किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति होने पर जिला नियंत्रण कक्ष चमोली, डायल 112 व फायर सर्विस के दूरभाष नम्बरों पर जानकारी देने के लिए भी बताया गया। इस दौरान फायर सर्विस गोपेश्वर प्रभारी संदेश सकलानी व अमर सिंह मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!