खबर को सुनें

रूद्रपुर। एआरटीओ में तैनात पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी जसवीर सिंह ने खुद को कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनकी गम्भीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बता दें कि एआरटीओ में तैनात रहे रामनगर रोड, काशीपुर निवासी जसवीर सिंह ने मंगलवार अपने निवास पर अपनी कनपटी से सटाकर गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल जसवीर को तत्काल उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित सहोता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!