खबर को सुनें

घर का सारा सामान जलकर हुआ राख, दमकल विभाग ने मुश्किल से बुझायी आग

हरिद्वार। नशे के लिए रुपए न मिलने पर एक युवक ने घर में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक मां से नशे के लिए रुपए मांग रहा था और मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद नशेड़ी बेटे ने पहले तो घर में विवाद कर तोड़फोड़ की। फिर गैस सिलेंडर से घर में आग लगा दी। इस कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को दी। गलियां छोटी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद फायर कर्मियों ने पैदल ही मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से पानी की बाल्टियों से आग पर बमुश्किल काबू पाया। घटना रूड़की के रामपुर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राहुल स्मैक का आदी है। राहुल स्मैक के लिए अपनी मां सविता से पैसे मांग रहा था, लेकिन मां ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद राहुल भड़क गया और घर में झगड़ा करते हुए तोड़फोड़ करने लगा, जिसके कुछ देर बाद युवक ने गैस के सिलेंडर से घर में आग लगा दी। आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग लगने के कारण घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!