खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे जोशीमठ से आगे बलदोड़ा के पास शनिवार को सड़क सुधारीकरण के दौरान पहाड़ी से आये मलवे के कारण ढाई घंटे तक बाधित रहा। सड़क सुधारीकरण के काम में लगे एनएचआईडीसीएल के मजदूरों और मशीनों ने भारी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को खोला।

WhatsApp Video 2022-04-09 at 3.29.56 PM

बदरीनाथ हाइवे पर गोविंदघाट से पीछे बलदोडा के पास हाइवे सुधारी करण का कार्य चल रहा है। हिल कटिंग के दौरान पहाड़ी से भारी मलवा आने के कारण हाइवे बाधित हो गया था। जिसके कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। सड़क सुधारीकरण के कार्य में जुटे एनएचआईडीसीएल के मजदूरों और मशीनों ने मार्ग पर आये मलवे को हटाकर हाइवे को सुचारू किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!