खबर को सुनें

हरिद्वार। हरिद्वार में अस्थि विसर्जन करने के बाद वापस लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी, जबकि साथी घायल हो गया।जानकारी के मुताबिक जनेश्वर अपने भतीजे पंकज के साथ हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए आए थे। वापसी के दौरान जैसे ही इनकी बाइक रूड़की के समीप नगला इमरती गांव के पास पहुंची तो अचानक फिसल गई। बाइक फिसलने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल ले उपचार के लिए जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने पंकज 20 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस के मुताबिक सहारनपुर जिले के गोपालीपुर गांव निवासी जनेश्वर के परिवार में किसी की मौत हो गई थी। उनकी अस्थियाँ लेकर वह अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार आए थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!