खबर को सुनें

ईट बनाने के लिए खुदाई से बना था तालाब

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में तालाब में डूबकर तीन किशोरों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों किशोर दोपहर के समय तालाब में नहाने गए थे। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि तालाब में किशोरों के शव पड़े हैं।

पुलिस के मुताबिक गांव सुल्तानपुर निवासी तस्लीम के दो बेटे रिहान (15) व अनस (14) और जमशेद का बेटा रिहान (14) निवासी मोहल्ला ढाब दोपहर के समय नहाने के लिए तालाब पर गए थे। उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि तालाब में किशोरों के शव पड़े हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे। तीनों किशोरों के शवों को देखकर गांव में मातम छा गया। दरअसल, गांव में ईंटें बनाने के लिए मिट्टी की खुदाई की गई थी। उसी से यह तालाब बना। चिकनी मिट्टी होने के कारण तीनों किशोर बाहर नहीं निकल पाए और डूबकर उनकी मौत हो गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!