खबर को सुनें

37 मानव अंगों में से एक की हो पायी है शिनाख्त

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ थाना क्षेत्र अंतर्गत रैणी और  तपोवन में सात फरवरी 2021 को आई भीषण आपदा के दौरान लापता हुए लोगों में थाना जोशीमठ में कुल 205 व्यक्तियों की गुमशुदगी दर्ज की गई है। एफएसएल देहरादून भेजे गए 228 डीएनए सैम्पलों में से कुल 24 व्यक्तियों के परिजनों से डीएनए मिलान हुआ है। 24 व्यक्तियों में से (3 शव पौड़ी, टिहरी, जोशीमठ और एक मानव अंग की जोशीमठ) से पूर्व में ही शिनाख्त हो गयी थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार अभी तक कुल 89 अज्ञात शव और 37 मानव अंग बरामद हुए है, जिसमे से कुल 76 शव और एक मानव अंग की शिनाख्त हो गयी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!