खबर को सुनें

ऋषिकेश। तपोवन क्षेत्र के नीम बीच पर गाजियाबाद से छह दोस्त घूमने के लिए ऋषिकेश आये थे। जहां पर गंगा नदी में नहाते हुए दो की गंगा नहर में डूबने से मौत हो गयी है। दोनों शवों को जल पुलिस ने बरामद कर लिया है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि गाजियाबाद से छह दोस्त ऋषिकेश घूमने आए थे। सुबह करीब 11 बजे पांच दोस्त तपोवन स्थित नीम बीच पर स्नान करने लगे। वहीं एक दोस्त घाट के किनारे बैठा था। दो दोस्त शुभम और रजत खन्ना नहाते हुए किनारे से काफी आगे तक आ गए। अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर दोनों डूबने लगे। जल पुलिस ने आनन फानन रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जब दोनों युवक कहीं नजर नहीं आए तो जल पुलिस ने स्कूबा डाइविंग कर खोज शुरू की। जल पुलिस को दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!