गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में फूलदेई त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सुबह उठकर घरों की देहरी पर फूल बिखेर कर खुशहाली की कामना की। गोपेश्वर में राजकीय बालिका इंटर कालेज में इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की गई।
चमोली जिले के गांवों में सोमवार को फूलदेई पर बच्चे हाथों में टोकरी लेकर उसमें सजे विभिन्न प्रकार के फूलों के साथ अपने-अपने गांवों के प्रत्येक घर पर पहुंच कर उनकी देहरी पर फूल बिखेर कर घर की खुशहाली की कामना की गई। घर के सदस्यों ने बच्चों को उपहार में गुड़, चावल और अन्य सामग्री देकर उन्हें विदा किया।
गोपेश्वर में राजकीय बालिका इंटर कालेज की शिक्षिकाओं के साथ छात्राओं ने फूलदेई त्यौहार हाथों फूलों से सजी टोकरी के साथ जिलाधिकारी आवास, पुलिस कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर में फूलों को बिखेरा गया। इस अवसर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, रिया द्वितीय, महक तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में प्रिंशी प्रथम, प्रिया द्वितीय, सुहानी तृतीय तथा रंगोली प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम, करिश्मा द्वितीय और प्रिया तृतीय रही। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. सुमन ध्यानी, सुनीता पुरोहित, ललित मोहन बिष्ट आदि मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर किरूली गांव में और प्राथमिक विद्यालय किरूली, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं ने लोकपर्व फूलदेई धूम धाम से मनाई। इस दौरान बच्चों द्वारा फ्योंली, बुरांस और अन्य फूलों को घरों और स्कूलों की देहली, आंगन में डाला गया और पारम्परिक लोकगीत गाकर फूलदेई त्यौहार मनाया। इस अवसर पर ग्रामीण प्रेम सिंह, पूरन सिंह, निशा, राजेश्वरी, घुंघरा देवी के साथ शिक्षिका रेखा गुंसाई, गीता, अंजू सहित स्कूली छात्र छात्राओं नें फूलदेई त्यौहार मनाया। निजमूला घाटी के प्राथमिक विद्यालय में भी फूलदेई का त्यौहार पर बच्चों ने घरों में जाकर उनकी देहरी पर फूल बिखेर कर खुशहाली की कामना की।
इधर, फूलदेई त्यौहार के अवसर पर इंटर कॉलेज गोदली में छात्र छात्राओं ने फूलदेई त्यौहार धूमधाम से मनाया। इस मौके लोक संस्कृति के माध्यम से अपनी संस्कृति को बचाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया, प्रधानाचार्य आरसी सैलानी, प्रदीप बिष्ट, कैलाश उपरेती, विनय देव, संजय सिंह, सुमित चैधरी, राजेंद्र बच्चन, अमित किमोठी आदि मौजूद थे।

