खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के सीमावर्ती गांव के ग्रामीण बंदरो के आंतक से परेशान है। बंदर उनकी फसलों को तो नुकसान पहुंचा ही रहे है। साथ ही घरों के अंदर घूस कर खाने-पीने की सामग्री भी उठाकर ले जा रहे है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है।

ग्राम प्रधान सुकी भलगांव, लक्ष्मण सिंह, रैणी के भवान सिंह, पंकज सिंह, लीला देवी का कहना है कि नीती घाटी के सुकी भलगांव, रैणी, जुग्जु, सुराइेथोठा, जुवाग्वाड समेत अनेक गांवों में बंदरों के आंतक के ग्रामीण खौफ जदा है। उन्होंने बताया कि बंदर उनकी फसलों को तो नुकसान पहुंचा रही रहे है। घर के अंदर घूस कर सामग्री उठा कर ले जा रहे है। यहां तक की लोगों पर झपटा भी मार कर उन्हें घायल कर रहे है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि वन विभाग को इस संबंध में ज्ञापन भी भेजा गया है। लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने विभाग से बंदरो के आंतक से ग्रामीणों को निजात दिलाये जाने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!