खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में कोरोना संक्रमण के बीच सुरक्षित मतदान करवाने के लिये स्वास्थ्य विभाग की ओर से मतदान कार्मिकों का प्रिकॉशन डोज टीकाकरण शुरु कर दिया गया है। जिसके लिये विभाग की ओर से मतदान प्रशिक्षण केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन सौ से अधिक पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम की ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमएस खाती ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में शुक्रवार से मतदान प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों के लिये प्रिकॉशन डोज टीकाकरण अभियान शुरु किया गया है। जिसके लिये तीनों विधानसभाओं के लिये गोपेश्वर में आयोजित प्रशिक्षण के तहत टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया है। बताया कि गोपेश्वर में पीजी कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। मतदान प्रशिक्षण में शामिल हो रहे अधिकारी और कर्मचारियों जिन्हे दूसरी डोज के बाद नौ माह का समय पूर्ण हो गया है। ऐसे सभी कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!