खबर को सुनें

लैंसडाउन (पौड़ी गढ़वाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यसवंत चैहान के निर्देश पर शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजन को कोविड के नये वेरियेन्ट “ओमीक्रोन” के बढ़ते प्रसार को रोकने के दृष्टिगत जागरूकता रैली निकाली गई।

प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम की ओर से सामाजिक संस्था अभ्युदय परिवार लैंसडाउन के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों एवं बच्चों के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली गयी। जागरूकता रैली के दौरान पुलिस, सामाजिक संस्था अभ्युदय परिवार लैंसडाउन के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों एवं बच्चों ने हाथों में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव संबंधी स्लोगन की तख्तियां लेकर कोरोना संक्रमण से बचाव के नारे लगाकर आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की शपथ भी ली गयी। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए आमजनमानस से घर से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग करने, सार्वजनिक स्थानों पर उचित दूरी बनाये रखनें व समय-समय पर साबुन से हाथ धोने के साथ-साथ सैनिटाइज करने का संदेश दिया गया। जागरूकता रैली के दौरान जिन व्यक्तियों ने मास्क नहीं पहने थे, उन्हें मास्क वितरित कर मास्क की उपयोगिता बताते हुए मास्क नियमित रूप से लगाने का आग्रह कर दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का संदेश देते हुये बाजारों में अनावश्यक रूप से न घूमने एवं राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

 

 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!