खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। यातायात पुलिस चमोली की ओर से बुधवार को राजकीय इंटर कालेज माणा घिंघराण के एनसीसी के छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक ने कहा कि पर्वतीय जनपदों में सर्पीली सड़को पर अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का कारण नशा, रफ्तार, मोबाइल और लापरवाही होती है जिन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात ओर जनपद पुलिस हमेशा ही सक्रिय है। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली में यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे की विशेष प्राथमिकताओं में एक है।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमो की जागरूकता ओर जानकारी सदैव ही  दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने और न्यूनीकरण में सहायक रही है। उन्होंने कहा कि घटनाओं में नाबालिक के स्कूटी या बाइक चलाना अथवा गाड़ी चलाते समय फोन में बात करना भी बड़ा कारण बन रहा है। जिस दिशा में दुर्घटनाओं को रोकने ओर न्यूनीकरण के प्रयास की पहल में यह अभियान जारी किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के पश्चात से ही सुरक्षित यातायात पर विशेष फोकस है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस फरस्वाण आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!