खबर को सुनें

पीपलकोटी (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी में रविवार को आम आदमी पार्टी की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा को लेकर टिप्स दिये गये। साथ ही कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी के चुनावी वायदों को बताने की भी अपील की गई।

पीपलकोटी में संपन्न बैठक में आप के जोनल प्रभारी विजय कोहली ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा के विकल्प के रूप में उभरकर सामने आ रही है जिससे इन दोनों ही पार्टियों में खलबली मची हुई है। यही कारण है कि दोनों ही दल आप को लेकर अर्नगल बयानबाजी कर जनता को बर्गलाने का प्रयास कर रहे है लेकिन जनता अब  इनकी बातों में आने वाली नहीं है। इसलिए आप कार्यकर्ताओं का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है कि वे गांव-गांव पहुंचकर जनता के बीच केजरीवाल के घोषणाओं और वायदों को बतायें ताकि जनता अयाप के साथ और अधिक संख्या में जुड सके।

पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह चैहान ने कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक विधान सभा सीटों पर जिस तरह से जनता का आप के प्रति रूझान बढ़ रहा है वह पार्टी के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जो दिल्ली में कर दिखाया है और अब तक उत्तराखंड के लिए किये गये चार गांरटी पर जनता को विश्वास हो रहा है जनता अब आप में अपना हित देख रही है। इसलिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी के नीति और कार्यों को फैलाना होगा। इस मौके पर  जिला महामंत्री सूरज घरिया, भवान सिंह चैहान, पूर्व प्रभारी अनूप सिंह रावत, संगठन मंत्री कुलदीप सिंह नेगी, उमा मोल्फा, दीपक चैहान, उपस्थित थे। बैठक में कई लोगों ने आप की सदस्यता भी ग्रहण की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *