खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सात दिसम्बर से आंदोलनरत है। लेकिन अभी तक उनकी मांग पर कोई गौर नहीं किया गया है जिससे गुस्साऐं कर्मियों ने 15 दिसम्बर को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एक रैली निकालने के साथ ही कोविड काल के दौरान मिले सम्मान पत्र को वापस देने का निर्णय लिया है।

संघ के जिलाध्यक्ष डा. राहुल बिष्ट ने बताया कि उनका संगठन दो सूत्रीय मांगों को लेकर सात दिसम्बर से कार्य बहिष्कार कर रहा था। जिसके बाद 13 दिसम्बर से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से उनकी दो सूत्रीय मांग पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। जिससे उनके संगठन ने  निर्णय लिया है कि 15 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर एक रैली निकाल कर कोरोना काल में बेहतरीन कार्य के लिए एनएचएम कर्मियों को दिए गये सम्मान पत्र को वापस किया जाएगा ताकि सरकार को चेताया जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *