खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के नेल कुडाव आंगनवाडी केंद्र में कार्यरत सहायिका ने मंगलवार को जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन देकर आंगनवाडी कार्यकत्री पद पर तैनाती दिए जाने की मांग की है।

नेल कुडाव आंगनवाडी केंद्र में कार्यरत सहायिका रंजना का कहना है कि वह लंबे समय से वह आंगनवाडी केंद्र नेल कुडाव में सहायिका के पद पर कार्यरत है। और वहां पर कार्यकत्री का पद रिक्त चल रहा है। वर्तमान में बाल विकास विभाग की ओर से आंगवाडी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जिसमें उसका कार्यकत्री के पद पर लगाने के बजाय अन्य को भर्ती कर दिया है। जबकि विज्ञप्ति के अनुसार उसे भी इस पद पर तैनात किया जा सकता था लेकिन विभाग ने उसके योगदान को दरकिनार कर अन्य को इस पद पर लगा दिया है जो उसके साथ अन्याय है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में जांच करते हुए उसे न्याय दिलाने की मांग की है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *