खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस के नेता और पूर्व काबिना मंत्री यशपाल आर्य और पूर्व विधायक संजीव आर्य पर हुए हमले के विरोध में रविवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर नगर सहित विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर राज्य सरकार पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मामले में दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई है।

महिला कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष ऊषा रावत और ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार ने कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में अपनी हार दिखाई दे रही है। जिसके चलते अपने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस नेताओं पर हमले कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। जिसका पार्टी की ओर से पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की ओर से शीघ्र मामले के दोषियों पर कार्रवाई न किये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीवानसिह बिष्ट, ओमप्रकाश नेगी, हरेंद्र सिंह राणा, रविंद्र नेगी, जगदम्बा प्रसाद हटवाल, धीरेन्द्र गरोडिया, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, पुष्कर सूरी, अंजू राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!