खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत सोमवार को पेंटिंग, क्विज और वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सोमवार को विद्यालय में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में सुमन राणा प्रथम, जमुना द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रही है। क्वीज प्रतियोगिता में अंकित सिंह, निधि और राधिका क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। वालीबॉल प्रतियोगिता में मसोली गांव की टीम विजेता तथा गोदली गांव की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर शिक्षक धन सिंह घरिया, कैलाश उप्रेती, सुमित चैधरी, इन्दू भूषण रौथाण, राम सिंह बिष्ट, अनूप, कैलाश, संतोष, पंकज, अंकित आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *