खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लाक के सरतोली गांव में भालू का आंतक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात्रि को सरतोली गांव के पार सिंह बिष्ट की गोशाला की छत को तोडकर भालू ने गौशाला में बंधी गाय पर हमला कर उसे मार गिराया है। जिससे पहले भी भालू गांव में कई मवेशियों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर चुका है। भालू के इस आंतक से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्राम प्रधान विनीता देवी ने बताया कि भालू के हमले की सूचना वन विभाग को दी गई है। साथ ही उन्होंने वन विभाग से भालू को पकड़ने की भी मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!