खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के निजमूला घाटी के गौणा गांव के ग्रामीणों ने तड़ागताल में हो रहे खड़िया के खनन सामग्री के परिवहन के लिये लगाई जा रही ट्राली का विरोध किया है। मामले में स्थानीय ग्रामीणों ने गुरूवार को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की मांग उठाइ है।

स्थानीय ग्रामीण उम्मेद सिंह का कहना है कि तड़ागताल आरक्षित वन क्षेत्र में है। जहां गौणा गांव के ग्रामीणों की खेती के उपयोग की नाप भूमि मौजूद है। लेकिन मामले में बिना ग्रामीणों की सहमति के बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ अशुतोष सिंह की ओर से बिना केंद्र सरकार की अनुमति के खनन का पट्टा आवंटित कर जेसीबी से खनन की अनुमति दी गई है। जिससे यहां ग्रामीणों को खेती करने में दिक्कतें हो रही है, वहीं वन अधिनियम का भी उल्लंघन किया जा रहा है। साथ ही अब यहां खनन व्यवसायियों की ओर से ट्राली का संयोजन शुरु कर दिया गया है। जिसे लेकर उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर की जा रही है। जिसे देखते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को मामले की कार्रवाई की मांग उठाई है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!