खबर को सुनें

पीपलकोटी (चमोली)। बंड संगठन की ओर से नगर के सेमलडाला तोक में पिटकुल की ओर अधिगृहीत भूमि को विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी को देने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई करवाने के लिये जिला प्रशासन को निर्देशित करने की मांग की।

संगठन के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद सती और महामंत्री हरिदर्शन सिंह का कहना है कि नगर के सेमलडाला तोक में 80 नाली भूमि पिटकुल के पास है। लेकिन पिटकुल की ओर से भूमि को खाली निष्प्रयोज्य छोड़ा गया है। जिसमें भूमि का 26 नाली हिस्सा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के दूसरी ओर स्थित है। ऐसे में स्थानीय लोगों की ओर से यहां बीते चार वर्षों से संचालित स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय के विस्तार के लिये उक्त भूमि दिये जाने की सहमति बनी है। जिसे लेकर बंड संगठन की ओर से मामले में मुख्यमंत्री से आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां चिकित्सालय का विस्तार होने से क्षेत्र के ग्रामीणों का स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं गांवों के समीप ही मिल सकेगी। इस मौके पर अतुल शाह, मुकेश गैरोला, अयोध्या प्रसाद हटवाल और पवन राठौर आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!