खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को चमोली जिले के कार्यकर्ताओं ने बढ़ते पैट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों के विरोध में प्रदर्शन कर गोपेश्वर स्थित पैट्रोल पंप पर धरना दिया।

कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार और पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार बढ़ती मंहगाई को रोकने में कामयाब नहीं  हो पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो मंहगाई, बेरोजगारी के नाम पर सत्ता में काबिज हुई थी उसी के राज में आज जनता मंहगाई और बेरोजगारी की सबसे ज्यादा मार झेल रही है। अब जब कुछ राज्यों के उप चुनाव में हार का सामना करना पड़ तो भाजपा सरकार ने पैट्रोल, डीजल के दाम कम कर जनता को छलना शुरू कर दिया है। लेकिन अब जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। और इनको सबक सीखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि इसी बढ़ती मंहगाई के विरोध में रविवार को धरना और प्रदर्शन किया गया और आने वाले समय में भी यदि मंहगाई पर रोक नहीं लगायी जाती है तो कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी। इस मौके पर धरना-प्रदर्शन मे पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीवानसिह बिष्ट, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा, जिला मीडिया प्रभारी रवीन्द्र नेगी, मनीष नेगी, उषा रावत, जिलाध्यक्ष सेवादल महिला अनीता नेगी, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, जयवीर सिंह नेगी, किशोरी लाल, नगर पालिका पार्षद राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!