खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिह रावत ने रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर भगवान नारायण के दर्शन कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद ने चमोली जिले के अपने चार दिवसीय भ्रणम के दूसरे दिन बदरीनाथ पहुंचकर भगवान नारायण के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उसके बाद आपदा ग्रस्त क्षेत्र माणा, बेनाकुली, लांमबगड, पांडुकेश्वर, जोशीमठ बडगांव ढाक तपोवन रैणी, सुराईंठोटा, भलगांव फागती, तमक नाले का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनसे वार्ता कर उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रभावित परिवारों की मदद की जायेगी साथ ही आपदा से प्रभावित क्षेत्रों को फिर से पटरी पर लाने के लिए यथासंभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए जायेंगे और प्रभावितों को समुचित राहत दी जायेगी। उन्होंने भ्रमण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक  कर समस्याएंे भी सुनी।  इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष जोशीमठ लक्ष्मण सिह रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, माधव प्रसाद सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष भगवती लंबूरी, अंजना शर्मा, ललीता देवी, नितीन ब्यास, सुभाष डिमरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!