खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के इस कुलसारी कस्बें एक विवाहिता युवती ने फांसी पर लटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला उप चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है।

थाना थराली के थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि शुक्रवार की सायं को रूद्रप्रयाग जिले के बुनका गांव निवासी सलोप सिंह की 24 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी ने कुलसारी के एक भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया कि सलोप सिंह ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीआरओ की मशीन चलाने का काम करता है। और कुलसारी में किराये के मकान पर ले कर सपरिवार रह रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी हैं।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!