खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के नगर पंचायत थराली के अंतर्गत नासिर बाजार से भेटा वार्ड तक मोटर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर भेटा वार्ड के निवासियों ने शनिवार को तहसील थराली में धरना देकर उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर स्वीकृत आठ सौ मीटर मोटर सड़क पर निर्माण कार्य शुरू किए जाने की मांग की है।

इस नगर पंचायत के भेटा वार्ड के नागरिकों का सड़क निर्माण की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पर धरना दिया गया। धरने पर बैठे थराली के पूर्व प्रमुख सुशील रावत, शंकर सिंह रावत का कहना है कि नासिर बाजार से भेटा वार्ड तक आठ सौ मीटर सड़क स्वीकृत होने के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। जो कि यहां के निवासियों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार गांव-गांव तक सड़क मार्ग से आच्छादित करने की बात कर जनता के बीच अपनी उपलब्धी गिनवा रही है वहीं आठ सौ मीटर सड़क स्वीकृत होने के बाद भी कार्य शुरू न होना सरकार की विफलता बता रही है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो भेटा वार्ड के निवासियों को मजबूरन उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पडेगा। धरना देने वालों में कुंवर सिंह रावत, भूपाल सिंह, सूरज रावत, दिग्विजय रावत, आनंदी देवी, बसंती देवी, मोहनी देवी, कमला देवी, प्रतिमा देवी, चंद्रकला देवी आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!