खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद भट्ट ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा के विधायक महेंद्र भट्ट पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी के बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर पूर्व काबीना मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्षा पर अर्नगल बयान बाजी कर रहे हैं।

जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है और भाजपा के विधायक और भाजपा सरकार ने जनपद चमोली में विकास के नाम जनपद चमोली की जनता को केवल जुमलों के अलावा और कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा सरकार और क्षेत्रिय विधायक ने एक ऐतिहासिक कार्य किया है कोठियाल सैंण के समीप ग्वीलों में करोड़ों रुपए का आलीशान भाजपा कार्यालय बनाया है। बाकी जनहित के मुद्दों पर खरा नहीं उतर पाए हैं, चाहे वो रोजगार हो, स्वास्थ्य संबंधी हो, शिक्षा के क्षेत्र में हो या सड़क को लेकर हो इन सभी मामलों में सरकार खोखली साबित हुई है। उल्टा जिले में चुने हुए महिला प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्षा रजनी भंडारी को राजनैतिक विद्वेष की भावना के चलते उन पर अर्नगल बयान बाजी कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। लेकिन जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा उजागर हो चुका है। भाजपा कोई भी षड़यंत्र रच ले अब जनता इनके जुमलों में आने वाली नहीं है और भाजपा अगर इस प्रकार का कृत्य करने से चुनाव में जाने की सोच रही है तो इसका अंजाम भाजपा के प्रत्याशी और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भुगतना होगा।

उन्होंने कहा कि हर गांव में भाजपा का विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अगर विकास किया है तो उन विकास कार्यों को लेकर जनता के पास जायें। लेकिन भाजपा ने बदरीनाथ विधानसभा सीट ही नहीं पूरे जनपद चमोली में हार स्वीकार कर ली है। भाजपा अपने मंसूबों पर काययाब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी ने इस तरह से लोकतांत्रिक तरीके कांग्रेस पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों पर गलत तरीके से दबाव बनाने का प्रयास किया तो भाजपा के विरोध में सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!