खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। उनका कहना था कि अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने आपदा प्रभावितों के लिए किसी प्रकार के राहत की घोषणा नहीं की साथ ही मातृशक्ति का मखौल उडाने वाली घसियारी योजना का भी विरोध किया गया।

कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी का कहना था कि उत्तराखंड में पिछले दिनों भारी वर्षा से कई स्थानों पर दैवीय आपदा आयी लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री ने शनिवार को देहरादून पहुंचने पर आपदा प्रभावितों के लिए किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की। साथ उनका यह भी कहना था कि मुख्यमंत्री घसियारी योजना की शुरू आत पर प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है। जिसका वे विरोध करते है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीवानसिह बिष्ट, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश नेगी, विधानसभा यूथ अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, जयवीर सिंह नेगी, पुष्कर सूरी, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!