खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजली देकर याद किया, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश के पूर्व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रसे ब्लॉक कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने आजीवन कार्य किया है। सभी देशवासियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने कर कार्य करना होगा। कहा कि सन् 1971 में बंगलादेश युद्ध में पाकिस्तानी फौज पर ऐतिहासिक विजय हासिल कर अलग बंगलादेश निर्माण उनका शौर्य एवं साहस पूर्ण कार्य था। कांग्रसे कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, ओमप्रकाश नेगी, योगेंद्र बिष्ट, जयवीर नेगी, मुकुल बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!