खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले निजमुला घाटी के ईराणी और भनाली गांवों को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त वैकल्पिक पैदल पुल का बुधवार को ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई की मदद से पुनः निर्माण कर लिया है। जिससे अब ईराणी और भनाली के ग्रामीणों को आवाजाही में एक सप्ताह से हो रही दिक्कतें खत्म हो गई हैं।

बता दें कि चमोली जिले की निजमुला घाटी के ईराणी और भनाली गांवों को बाहरी दुनिया सें जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर वीरगंगा पर भेलतना तोक में बना वैकल्पिक लकड़ी का पुल 18 अक्तूबर को वीरगंगा के बहाव में बह गया था। जिसके बाद से ग्रामीणों को यहां आवजाही और सामान की ढुलाई में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में बुधवार को ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई की मदद से यहां श्रमदान कर लकड़ी का पुल तैयार कर लिया है। इस मौके पर सरपंच कान सिंह, दिनेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, देवेंद्र सिंह ,रमेश सिंह, पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता विकास बडोला, एमएनआर कंपनी के महेंद्र रावत मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!