खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण की चमोली इकाई की ओर से सोमवार को नगर में द्विवार्षीक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान एशोसिएशन की नई कार्यकारणी का गठन किया किया। जिसमें भूपेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष, आरसी कनियाल संरक्षक, हरीश चंद्र सती उपाध्यक्ष, शंकर देवराड़ी जिलामंत्री व मुकेश भट्ट का कोषाध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। अधिवेशन के दौरान कर्मचारियों ने विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई। जिस पर नव निर्वाचित कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिये हर संभव कार्य करने की बात कही है। निर्वाचन प्रक्रिया डीपी डंगवाल व रघुवीर सिंह राणा की देखरेख में संपन्न हुई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!