खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सोमवार को चमोली जिले के पुरसाड़ी स्थित जिला कारागार के कैदियों को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी देने के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के सचिव सीविल जज (सीडि) सुधीर कुमार ने कैदियों को कानून से संबंधित जानकारी दी गई। जिसमें प्ले बारगेनिंग तथा जेल अपील के बारे में समझाया गया। जिला कारागार में वर्तमान समय में 31 दोष सिद्ध कैदी तथा 82 विचाराधीन बंदी है। साथ ही जिला कारागार में रह रहे कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!