गोपेश्वर (चमोली)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की गोपेश्वर इकाई ने नगर में संचालित सेल का विरोध किया है। व्यापारियों ने मामले में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना को ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकोला पुरोहित और महामंत्री आयुष चैहान का कहना है कि जहां एक कोरोना के चलते लम्बे से व्यवसायियों का कारोबार ठप पड़ा है। ऐसे में नगर क्षेत्र में सेल के नाम पर बाहरी लोगों की ओर से अपंजीकृत तरीके से व्यापार किया जा रहा है। ऐसे में त्यौहारी सीजन में व्यापार के चलने की आस भी खत्म हो रही है। उन्होंने कहा सेल के नाम बड़े पैमाने पर बाहरी लोग बिना सत्यापन के नगर में निवास कर रहे हैं। ऐसे में किसी अप्रिय घटना के होने की भी आशंका बनी हुई है। उन्होंने मामले पर कार्रवाई न किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
