खबर को सुनें

नंदप्रयाग (चमोली)। नवरात्रों के दूसरे दिन जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां के ब्रहमचारिणी रूप की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।

नवरात्रों के दूसरे दिन पंचप्रयागों में एक नंदप्रयाग में श्रद्धालुओं ने मां चंडिका मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया। मंदिर में मुख्य पुजारी लक्ष्मी प्रसाद सती ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस मौके पर युवाओं द्वारा मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था। चंडिका मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन में भी भाग लिया। कार्यक्रम में देवी सेवक कुलदीप रौतेला, तेजवीर सिंह कंडेरी, नरेंद्र कठैत, जगदीश वैष्णव, दयाल सिंह रौतेला, दीपेंद्र रौतेला सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे। सोनला गांव के भूम्याल मंदिर ओमद्वार में अखंड रामयण पाठ का आयोजन किया गया। गांव के पूर्व प्रधान कुंवर सिंह भंडारी ने बताया कि प्रत्येक नवरात्रों पर इस मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। घुड़साल गांव के इंद्रामती देवी, बछेर गांव की मां चंडिका देवी, सोनला कंडारा के दशमद्वार काली मंदिर, बृखेश्वर महादेव, गोपीनाथ मंदिर, जाखेश्वर महादेव, लंगासू चंडिका, जिलासू चंडिका, सिमली चंडिका मंदिर सहित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में दिनभर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!