खबर को सुनें

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बाद अब उनकी पत्नी रश्मि त्यागी रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। सीएम तीरथ सिंह रावत के डॉक्टर एनएस बिष्ट ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी है।

एनएस बिष्ट ने बताया कि, सूखी खांसी की शिकायत पर सीएम की पत्नी ने कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि, सीएम की पत्नी को डॉक्टरों की निगरानी पर आइसोलेशन में रखा गया है। वही सीएम के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वह जल्द सबके बीच आकर काम करेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!