खबर को सुनें

गोपेश्वर/देवाल (चमोली)। चमोली जिले में गुरूवार की रात्रि से हो रही रूक-रूक कर वर्षा के कारण जिले के 78 लिंक मोटर मार्ग अवरूद्ध हो गये थे। जिसमें से गुरूवार तक 60 को खोल दिया गया है जबकि 18 मोटर मार्ग खोलने की प्रक्रिया जारी है।

आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जिले में हो रही भारी वर्षा के कारण लिंक मोटर मार्गों का बंद होने और खोलने का सिलसिला जारी है। गुरूवार को 78 लिंक मोटर मार्ग बाधित हो गये थे। जिनमें से 60 को खोल दिया गया है जबकि 18 अभी भी बाधित चल रही है।

देवाल क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से क्षेत्र की अधिकांश सड़कों पर जलभराव और मलवा आने से बाधित हुई है। दिनभर सड़क खुलने और बंद होने का सिलसिला चलता रहा। लोनिवि थराली बंद सड़कों पर जेसीबी मशीन से खोलने में जुटा है। शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश से देवाल-लोहाजंग मोटर मार्ग के पिलखाडा में सड़क पर मलबा बोल्डर आने से सड़क देर रात्रि से बंद रही है। सुबह नदादेवी एक्सप्रेस और अन्य 20 वाहन फंसे  रहे। छह घंटे की भारी मसकत के बाद सड़क को खोल कर यातायात के लिए सुचारू किया गया। देवाल-खेता मोटर मार्ग के गरसो गधेरे के पास बोल्डर गिरने से सड़क बंद है। सुयालकोट में लगातार सड़क ऊपर से मलबा आने से दिनभर सड़क बंद रही। घाटी के आठ गांव में आवश्यक सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। बलाड  के उप प्रधान विरेन्द्र राम ने बताया है कि घेस-बलाड मोटर मार्ग काली ताल के खैरगौर में सड़क पर बोल्डर आने से बंद पड़ी है। बलाड के 20 छात्र राजकीय इंटर कालेज घेस नहीं पहुंच पा रहे हैं। गांव में खाद्यान्न नहीं पहुंच पा रहा है। देवाल-चेस मोटर के विभिन्न स्थलों पर मलवा आने से बंद है।

लोनिवि के सहायक अभियंता बीएस बसेड़ा ने कहा देवाल लोहाजंग के पिलखाडा में रोड को खोल दिया है। देवाल खेता के गरसो में भी रोड खोल दी है। सुयालकोट में लगातार मलवा आने सड़क को खोलने में दिक्कत आ रही है। सड़कों पर जेसीबी मशीन तैनात किए गए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!