खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के बाद पोखरी की पांच न्याय पंचायत के 57 प्रधानों और 333 वार्ड सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। पोखरी विकासखंड के किमोठा, थालाबैड़, पोखरी, बमोथ और गिरसा न्याय पंचायत के सदस्यों के उप चुनाव के बाद 57 ग्राम पंचायत प्रधानों और 333 वार्ड सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

बताते चलें कि इससे पहले 16 ग्राम पंचायतों के प्रधान और वार्ड सदस्य शपथ ग्रहण कर चुके थे। वार्ड सदस्यों के निर्वाचित न होने और कोरम पूरा न होने के कारण दूसरे चरण की 57 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण प्रक्रिया लंबित थी। अब वार्ड सदस्यों के चुनाव पूर्ण होने और कोरम पूरा होने के बाद शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी और एडीओ पंचायत प्रदीप नेगी ने की देखरेख में संपन्न हुआ। किमोठा न्याय पंचायत में सहायक कृषि अधिकारी राजेश चमियाल, थालाबैड़ न्याय पंचायत में एडीओ कोऑपरेटिव वीरेंद्र शाह, पोखरी न्याय पंचायत में सहायक खंड विकास अधिकारी देवेंद्र खंडूरी, गिरसा न्याय पंचायत में एडीओ समाज कल्याण देवेंद्र पंवार, तथा बमोथ न्याय पंचायत में सहायक उद्यान अधिकारी इंद्रजीत टम्टा ने संबंधित न्याय पंचायतों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों और वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!