खबर को सुनें

नैनीताल में सबसे ज्यादा 29, देहरादून में आठ, हरिद्वार में 14

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 53 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 11 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 183 हो गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 141 सक्रिय मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 14088 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, नैनीताल में सबसे ज्यादा 29, देहरादून में आठ, हरिद्वार में 14, पौड़ी व पिथौरागढ़ में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344303 हो गई है। इनमें से 330557 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7408 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.37 प्रतिशत दर्ज की गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!