खबर को सुनें

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 1,003 मामले सामने आए हैं, जबकि 30 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग मौत के आंकड़े भेजे जाने का सिलसिला जारी है। आज 08 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं। आज कुल मौत के आंकड़ों में 38 मौतों का आंकड़ा जुड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,535 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रदेश में आज 2,778 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 25,366 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 31 हजार 478 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 93 हजार 768 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 280 रह गई है। वहीं आज 12,224 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

आज जिलेवार आंकड़े:

अल्मोड़ा 54

बागेश्वर 09

चमोली 58

चम्पावत 04

देहरादून 216

हरिद्वार 171

नैनीताल 119

पौड़ी 57

पिथौरागढ़ 126

रुद्रप्रयाग 40

टिहरी 79

उधमसिंह नगर 44

उत्तरकाशी 18

वहीं प्रदेश में 244 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!