खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। बमोथ न्याय पंचायत में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में 23 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी अबरार अहमद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, पशुपालन, कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राजस्व विभाग, उद्यान विभाग द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। सडीएम अबरार अहमद ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जल संस्थान समेत विभिन्न विभागों के संबंधित 23 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें 18 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 5 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर दायित्वधारी वरिष्ठ नागरिक परिषद के अध्यक्ष रामचन्द्र गौड़, खंड विकास अधिकारी शिवसिंह भंडारी, समाज कल्याण अधिकारी देवेन्द्र पंवार, कृषि अधिकारी राजेश चौमवाल, ब्लॉक मिशन प्रबंधक मयंक कुमेडी, दीपक कुमार, ब्लॉक समन्वयक संजय, सरिता राणा समेत तमाम अधिकारी  मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!