खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। भाजपा के पोखरी नगर मंडल मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज को गुरूवार को एक ज्ञापन भेजकर चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के पोखठा से आगे मोटर मार्ग स्वीकृत करने की मांग की है।

भाजपा के नगर मंडल मंत्री बीरबल सिंह का कहना है कि पोखरी-रूद्रप्रयाग मोटर मार्ग से पोखठा तक तीन किलोमीटर मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया है लेकिन पोखठा से आगे देवताधार, लुणजाणी, गोदी, दवियाणा, ओखलीगैर, मुल्ल खंडासू, सेरा, मालकोटी आदि गांव है जो सड़क मार्ग से वंचित है। इन गांव के ग्रामीणों को मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचने में पांच से छह किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। सबसे मुश्किल भरा समय वह होता है जब किसी प्रसव वाली महिला और बीमार को पोखरी अस्पताल तक पहुंचाना हो।  ऐसे में इन गांवों के लिए सड़क की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने लोनिवि मंत्री से पोखठा से आगे के इन गांवों को भी सड़क से जोड़ने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *